{"_id":"5ada43774f1c1b350a8b59bb","slug":"152425356114-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बर्फबारी से मुगलरोड फिर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बर्फबारी से मुगलरोड फिर बंद
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ।
बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन से मुगलरोड एक बार फिर बंद हो गया। इस कारण घाटी की ओर जा रहे सैकड़ों लोगों को बफलियाज से लौटना पड़ा। हालांकि खराब मौसम के बीच कुछ स्थानों पर पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग की मशीनें और कर्मचारी डटे रहे, शुक्रवार को पूरा दिन यातायात बहाल नहीं हो सका। इसके अलावा अधिकारियों ने शनिवार को मौसम सही रहने पर यातायात बहाल होने की संभावना जताई है।
शुक्रवार तड़के से जिला के निचले क्षेत्रों में जोरदार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मुगलरोड पर ताजा हिमपात और भूस्खलन के कारण यातायात बंद हो गया। इस कारण पुंछ-राजोरी से कश्मीर की ओर जाने के लिए निकले सैकड़ों लोगों को बफलियाज से लौटना पड़ा। खराब मौसम के बीच पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग की मशीनें मलबा हटाने के काम में लगी रहीं, लेकिन यातायात बहाल नहीं हो सका।
दोपहर को कुछ समय के लिए हिमपात रुकने पर मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन फिर से बारिश और हिमपात शुरू होने पर काम रोकना पड़ा। इस कारण घाटी जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
--------
शुक्रवार सुबह तड़के से निचले क्षेत्रों में बारिश और मुगलरोड पर पीर की गली से लेकर छत्ता पानी क्षेत्र तक ताजा बर्फबारी होती रही। इसके अलावा मानसर क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही यातायात बहाल करने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। अप्रैल माह में चौथी बार मुगलरोड बंद हुआ है।
-एजाज असद, डीसी, पुंछ
----------
मुगलरोड पर छह से दस इंच तक हिमपात हुआ है। कई स्थानों पर भूस्खलन होने के साथ ही पेड़ गिरे हैं, जिनको हटाने के मशीनें खराब मौसम में दिनभर लगी रहीं। लेकिन देर शाम तक यातायात बहाल नहीं हो पाया। अब शनिवार सुबह अगर मौसम साफ रहता है तो यातायात बहाल होने की संभावना है।
-अमरप्रीत सिंह, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग (राजोरी डिवीजन)