{"_id":"5ad1044a4f1c1b60098b45fb","slug":"15236475658-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसाना कांड पर दरमाड़ी में निकाली रोष रैली।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसाना कांड पर दरमाड़ी में निकाली रोष रैली।
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कठुआ के रसाना में बीते महीनों मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के मामले में उबाल दरमाड़ी क्षेत्र में भी देखने को मिला। शुक्रवार को दरमाड़ी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियाें का मौत की सजा देने की मांग की।
इस दौरान उसमें शामिल लोगों ने बच्ची के साथ न्याय किए जाने की गुहार लगाई। दरमाड़ी कस्बे के सभी स्थानों से होकर रैली गुजरी। सभी ने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बच्ची के साथ गलत किया गया था। कुछ लोग उस पर राजनीति कर केस को समाप्त करने का दबाव बना रहे हैं। यह कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोष रैली में ट्राइबल कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान हाजी खालिद मराज, सीनियर उपप्रधान मो. अख्तर रबानी, महासचिव चौधरी मोहम्मद रफी, अफजल चौहान, मो. रफीक हाशमी, मो. आरिफ शौकत अली ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले लोगों को फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए। बाद में कमेटी की एक बैठक भी हुई।
नोट खबर फोटो सहित-- दरमाड़ी में रोष रैली निकालते हुए लोग।