{"_id":"5c31072abdec2256e821f26c","slug":"151546716970-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारुकशाह ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारुकशाह ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सचिव फारूक अहमद शाह ने शनिवार को तवी फिल्ट्रेशन प्लांट और बोरिया पंप स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान गांधीनगर डिवीजन के पीएचई अधिकारियों ने सचिव को बताया कि उनके क्षेत्र में चालीस लाख गैलन पानी की मांग है, जबकि वर्तमान में 18 लाख गैलन पानी उपलब्ध हो पा रहा है। उन्हें बताया गया कि अगले सप्ताह से पानी की कमी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त चार लाख गैलन पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
सचिव को यह भी बताया गया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बोरिया और नरवाल बठिंडी, नवाबाद, नरवाल, सुंजवां और सैनिक कॉलोनी के आसपास के और जम्मू शहर के अन्य क्षेत्रों के 2.50 लाख से अधिक लोगों को पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाते हैं।
इसके बाद, शाह ने शहर के नरवाल, मलिक मार्केट, बठिंडी, नवाबाद और सुंजवां क्षेत्रों का दौरा कर पीने के पानी की समस्या के बारे में लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों से पानी की टंकियों का नियमित निरीक्षण करने पर जोर दिया और उन्होंने कहा कि वे समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। सरकार लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि जल संसाधनों की रक्षा करना और उन्हें प्रदूषण मुक्त रखना हमारा मुख्य कर्तव्य है। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर जम्मू अशोक गंडोत्रा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।