{"_id":"5bf07946bdec2269717a3430","slug":"151542486342-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरखो-महामाया रोपवे ट्रायल 15 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरखो-महामाया रोपवे ट्रायल 15 दिसंबर से
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू में प्रतिष्ठित पीरखो-महामाया रोपवे (केबल कार) प्रोजेक्ट का 15 दिसंबर 2018 से ट्रायल शुरू किया जा रहा है। इसमें 14 केबिन स्थापित किए जाएंगे। बाहू फोर्ट-महामाया रोपवे का पहले सफल ट्रायल हो चुका है। इसमें आठ केबिन स्थापित किए गए हैं। दोनों रोपवे को नए साल पर लोगों को समर्पित करने की तैयारी है। राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने शनिवार को निर्माण स्थल का दौरा कर रोपवे प्रोजेक्ट की गति का जायजा लिया।
सलाहकार को बताया गया कि सेक्शन 1 में पीरखो-महामाया रोपवे प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने के लिए 25 नवंबर तक विदेशी विशेषज्ञों के पहुंचने की उम्मीद है। रोपवे के लिए पावर सब स्टेशन और लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। सलाहकार ने संबंधित अधिकारियों से प्रोजेक्ट की नियमित निगरानी करने के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोपवे प्रोजेक्ट के शुरू होने से जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर समन्वय मजबूत बनाकर काम किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पर्यटन की क्षमता बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाने पर जोर दिया।