{"_id":"5bc71177bdec226933276a24","slug":"151539772791-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर शहर में कई बार लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर शहर में कई बार लगा जाम
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। एमईएस की तरफ से पानी की पाइप बिछाने के लिए किए जा रहे कार्य के चलते शनिवार को शहर के बीच राजमार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी, जिसके कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि करीब सप्ताह से एमईएस की तरफ से शहर के बीच होकर गुजर रहे राजमार्ग के किनारे पर खुदाई कर पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। एमईएस ने पाइपें राजमार्ग के किनारे के बड़े हिस्से पर रख दी है। इसके अलावा राजमार्ग के बड़े हिस्से पर खुदाई कर दी गई है। जिसके कारण दोनों तरफ से वाहनों के चलने के लिए बहुत कम स्थान मिल रहा है। इसी कारण बार बार जाम लग रहा है। शनिवार को शहर के एमएच चौक, सुभाष चौक, दोमेल व अन्य कई हिस्सों में कई बार जाम की स्थिति बनी। जाम में कई शहरवासियों के निजी वाहन फंस गए। जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों ने जाम को खुलवाया, लेकिन इसके बाद फिर से जाम की स्थिति बन गई। इसी तरह से दिन में कई बार जाम लगा और शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहरवासियों ने बताया कि जब से पाइपें बिछाने का काम शुरू किया गया है, तब से राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है। एमईएस पाइपों को भी राजमार्ग के बड़े हिस्से पर रख दिया है और इनको हटाया नहीं जा रहा है। इसके कारण वाहनों को निकलने का स्थान नहीं मिल रहा है। कई हिस्सों में राजमार्ग लिंक रोड बन कर रह गया है।