{"_id":"5b03dab34f1c1bd2408b7208","slug":"151526979251-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद की 300 ग्राम ब्राउन शुगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बरामद की 300 ग्राम ब्राउन शुगर
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। वीरवार की देर शाम जिला पुलिस ने सूरनकोट से दो ड्रग तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से करीब 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा पकडे़ गए तस्करों की पहचान 22 वर्षीय सज्जाद अहमद और 24 वर्षीय सद्दाम हुसैन, दोनों निवासी गांव हरनी तहसील मेंढर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनके नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के अनुसार वीरवार की देर शाम एसएसपी पुंछ राजीव पांडे के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सूरनकोट पुलिस ने एसडीपीओ सूरनकोट मोहम्मद शब्बीर चौधरी और एसएचओ अंजर हुसैन मीर की अगुवाई में कसबे के बाहर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों ने नाका देख कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों को थाने ले गई और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की पूछताछ जारी है और कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।