{"_id":"5a6102204f1c1b8e268b51e1","slug":"151516306976-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े में महिला मोहाली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े में महिला मोहाली से गिरफ्तार
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने फर्जीवाड़े के अन्य मामले में चल रही जांच में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला इस समय मोहाली में रहती है, जो जम्मू की बताई जाती है। वहीं दोमाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ फर्जी कागजात तैयार कर एक मामले में समझौता कराने का केस दर्ज किया है। इस समझौते के आधार पर चरित्र प्रमाण पत्र बनाया गया।
क्राइम ब्रांच पहले से ही वाहनों की खरीद-फरोख्त में लोन के मामले में फर्जीवाड़े की जांच कर रही थी। इसमें क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं से पूछताछ करने पर अमित कौर का नाम सामने आया। यह मौजूदा समय में मोहाली में रह रही है। ये लोग बैंकों और वाहन कंपनियों के फर्जी एनओसी तैयार कर लोन पर वाहन लेते थे। क्राइम ब्रांच की जांच में पाया गया है कि सुनील कुमार अपने साथी धीरज सिंह, गुरजिंदर सिंह, उदित चड्डा, अमित कौर, अल्लाह रखा, सतीश कुमार, पूर्ण चंद और तरसेम शर्मा के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने में शामिल हैं।
वहीं दोमाना में विनोद सैनी निवासी लोअर मुट्ठी की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। उसने पुलिस को बताया कि केतन सैनी तथा अशोक कुमार ने मिलीभगत कर फर्जी कागजात बनाए, जिसमें दिखाया गया कि दो पार्टियों में समझौता हो गया है, जो सही नहीं था। असल में ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ था। कोर्ट ने कागजात को देखा। उसके बाद पुलिस को आदेश दिया गया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।