फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1500 crore for J&K flood victims

बाढ़ पीड़ितों के लिए 1500 करोड़

Mon, 30 Mar 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Mar 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
1500 crore for J&K flood victims

बाढ़ पीड़ितों का पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है। वर्ल्ड बैंक ने भी पीड़ितों की मदद के लिए पिछले दिनों सर्वे किया। इसके तहत जल्द ही 1500 करोड़ रुपये आने वाले हैं। इससे पुनर्वास को मदद मिलेगी। इसके लिए प्रोजेक्ट मानीटरिंग यूनिट का गठन भी किया गया है। जो बाढ़ रिकवरी प्लान को मानीटर करेगी।

विज्ञापन


सरकार न सिर्फ बाढ़ प्रभावितों का पुनर्वास करेगी, बल्कि प्रभावित ढांचे को भी कवर करेगी। रविवार को विधानसभा में संसदीय मामले विभाग और राहत एवं पुनर्वास विभाग में अनुदान मांग पर संसदीय, न्याय, कानून और राहत एवं पुनर्वास मंत्री सईद बशरत बुखारी ने इसकी जानकारी दी। जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावितों के परिवारों को 118 .90 करोड़ रुपये आपदा प्रबंधन फंड से दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


16199 परिवारों को इसका लाभ मिला है। मौजूदा वार्षिक वित्तीय प्लान में एक हजार करोड़ रुपये स्पेशल प्लान के तहत रखे गए हैं। राज्य में भारी बर्फबारी, बारिश, बिजली गिरने, वन्यजीव के काटने से मौत, स्वाइन एवं बर्ड फ्लू से होने वाली मौतों को प्राकृतिक आपदा में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, क्योंकि राज्य में इन घटनाओं की वजह से काफी लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द बनेगा विधि आयोग
मंत्री ने सदन में यह भी जानकारी दी कि बहुत जल्द राज्य में विधि आयोग का गठन किया जाएगा। इस आयोग के तहत राज्य में मौजूदा कानूनों पर नजर रखी जाएगी। जिन कानूनों की आवश्यकता नहीं, उनको हटा दिया जाएगा। जिनमें संशोधन करने की आवश्यकता है, उनमें संशोधन किया जाएगा। यह भी जानकारी दी कि विभिन्न तरह के ज्यूडिशियरी कांप्लेक्स बनाने के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में 32.57 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। कानून से जुड़े कई तरह के मुद्दों को सुलझाने के लिए ज्यूडिशियरी और एग्जीक्यूटिव के बीच तालमेल बढ़ाया जाएगा।

मानवाधिकार आयोग में संशोधन की तैयारी
रियासत सरकार राज्य मानवाधिकार आयोग और एहतियात आयोग में संशोधन करने की तैयारी में है। मानवाधिकार एक्ट 1997 और एहतियात आयोग 2002 में जल्द संशोधन होगा, ताकि इन आयोग से लोगों को लाभ मिल सके।

रिटेनरशिप में बढ़ोतरी
एडवोकेट जनरल, एडिशनल एडवोकेट जनरल, सरकारी वकीलों, पब्लिक प्रासिक्यूटरों और स्टैंडिंग काउंसिलों की रिटेनरशिप बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सरकार ने दो करोड़ रुपये की स्पेशल ग्रांट भी रखी है। अगले बजट में इसका प्रस्ताव रखा गया है। सरकार को 14वें वित्तीय आयोग में हाईकोर्ट में तीन गेस्ट हाउस बनाने का प्रावधान रखा गया है। कानून विभाग के रिकार्ड को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा।


माननीयों के हाथों में होगा लैपटाप
विधायकों की सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विधायकों का सीडी फंड बढ़ाने के लिए कमेटी बनाई जाएगी, जो विधायकों के वेतन बढ़ोतरी भी विचार करेगी। विधायकों को लैपटाप और आई पैड दिए जाएंगे। यह उन पर निर्भर करेगा कि वह क्या लेना चाहते हैं। वाहनों को बदलने के लिए भी बात हो रही है। कई अन्य तरह की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय बनाकर दिए जाने के लिए भी कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed