फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आई जी पी जम्मू ने पुंछ के गन्यमान्य नागरिकों के साथ की बैठक,लोगों से एकता भाईचारा बनाए र

आई जी पी जम्मू ने पुंछ के गन्यमान्य नागरिकों के साथ की बैठक,लोगों से एकता भाईचारा बनाए र

Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
आई जी पी जम्मू ने पुंछ के गन्यमान्य नागरिकों के साथ की बैठक,लोगों से एकता भाईचारा बनाए र
एंटी ड्रग्स अभियान में लाई जाएगी तेजी
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को पुलिस में नौकरी हेतु विशेष भर्ती की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ।
बुधवार शाम को आईजीपी जम्मू एसडीएस जमवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा चलाया गया एंटी ड्रग्स अभियान और तेज किया जाएगा। आईजीपी का पद संभालने के बाद बुधवार को एसडीएस जमवाल पहली बार पुंछ पहुंचे। जहां पर एसएसपी पुंछ राजीव पांडेय एसपी मसरूर मीर और डीएसपी डी आर मोहन शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जिले में बढ़ रहे ड्रग्स के मामलों पर रोक लगाने के लिए आईजीपी से मांग की। इस पर आईजीपी ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि ड्रग्स अभियान तो तेज करके तस्करों पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले से ही एंटी ड्रग्स अभियान ही चलाया जा चुका है, जो कि पुंछ से ही शुरू किया गया था बाद में सब जगह पर एंटी ड्रग्स अभियान चलाए जाने लगे है। यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा बस पुलिस को आपका सहयोग चाहिए। इसके साथ ही लोगों ने बेरोजगार युवाओं को पुलिस में नौकरी हेतु विशेष भर्ती चलाने, और क्षेत्र के विकास की अनदेखी को उजागर किया। पुंछ के डाक बंगला सभागार में पुंछ वासियों ने आईजीपी बनने पर उन्हें बधाईयां दी। इस अवसर पर आईजीपी ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि पुंछ की संपत्ति आपसी भाईचारा है जिसे आप लोगों को बनाए रखना है अगर कहीं कुछ बात होती भी है तो आप लोग एक दूसरे के साथ मिल बैठकर उसे बातचीत से सुलझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed