फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बिश्नाह

बिश्नाह

Sun, 04 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिश्नाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिश्नाह/अरनिया।
शनिवार को 43 डिग्री पर पहुंचे पारे ने लोगों को थर्ड डिग्री का टार्चर किया। इससे भीषण गर्मी में बाजार में वीरानी छा गई और सड़कों पर भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोग सूरज डूबने तक घर से बाहर जाने में कतराते रहे।
क्षेत्रों में इन दिनों लोग आग उगलती गर्मी से परेशान हैं। गर्मी के कारण क्षेत्र की अधिकांश सड़कें सुबह दस बजे के बाद सुनसान होना शुरू हो जाती हैं। जो शाम के पांच से छह बजे के बाद ही वहां पर चहल-पहल शुरू हो पाती हैं। गर्मी के चलते लोग दोपहर में बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझते हैं। वहीं सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी व अधिकारी भी दोपहर के समय में कार्यालय में रहना ही पसंद करते हैं। कई कर्मचारी तो भोजनावकाश के समय भी घर जाना पसंद नहीं करते हैं। कसबे का सबसे व्यस्त बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर भी दोपहर बाद गिने-चुने लोग व वाहन गुजरते दिखाई पड़ते हैं। गर्मी के कारण सड़कों पर गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें ऊपर से आग उगलते सूर्य और लू के थपेड़ों के बीच अपने गंतव्य तक पहुंचना होता है। गर्मी से बचने के लिए राहगीर और युवतियां अपने चेहरे को ढक कर चलते हैं। सेहत पर गर्मी का कोई असर न हो इसलिए अधिकतर लोग शिकंजी आदि ले रहे हैं। शनिवार को तापमान 40 डिग्री को पार कर गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर अब बाजार में भी दिखने लगा है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वालों ग्राहकों की संख्या में भी काफी कमी आई है। वैसे तो आम दिनों में बाजार दिनभर ग्राहकों से गुलजार रहता है, लेकिन शनिवार को गर्मी का असर ग्राहकों पर भी पड़ा। देर शाम बाद बाजार में कुछ लोग अपने शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के कारण सभी लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन बच्चे मौज-मस्ती से बाज नहीं आ रहे हैं। कसबे में इन दिनों गली-मोहल्लों में कुल्फी के ठेले वालों समेत अन्य आईसक्रीम वालों की चहल-पहल लगी रहती है। ऐसे में कुल्फी व आइसक्रीम के शौकीन बच्चों की मौज है। वे दिनभर कुल्फी व आईसक्रीम का आनंद लेने से नहीं चूकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed