फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी

एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी

Sat, 03 Jun 2017 09:27 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

पुंछ/मेंढर। पुंछ जिले के शाहपुर, कृष्णा घाटी, मनकोट और बलनोई सेक्टर में पाक की ओर से की गई भारी गोलाबारी में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पाकिस्तान की कई पोस्टों को नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के घायल होेने की भी खबर है। गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत है।
शुक्रवार आधी रात के बाद अचानक पाक सेना की 641 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने अपनी अग्रिम चौकियों रिंग कनटूर, नैजापीर और दक्षिण डोक से भारतीय सेना के 3/8 गोरखा रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों शेर, शक्ति, डोडा के साथ ही रिहायशी इलाकों काइयां, किरनी, मंधार, शाहपुर, गांव को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू किए। इस गोलाबारी में शनिवार सुबह करीब सात बजे नियंत्रण रेखा से सटे गांव कस्बा में गोला गिरकर फटने से महिला शहनाज बेगम घायल हो गई। पड़ोस के लोगों ने भारी गोलाबारी के बीच घायल महिला को गांव से निकालकर करीब छह किलो मीटर नीचे किसी तरह सड़क तक पहुंचाया। यहां से उसे पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी, मनकोट और बलनोई सेक्टर में शनिवार सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर सीमा पार से पाक सेना ने भारत की रोशनी, हेलमेट, सोना गली की अग्रिम चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में गोलाबारी शुरू की। गोलाबारी दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रही। गोलाबारी में 16 वर्षीय युवक जामूद हुसैन निवासी दबराज सागर घायल हो गया, जिसे उपजिला अस्पताल मेंढर लाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। गोलाबारी के बाद लोगों डर के मारे लोग घरों मे दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि गत मई महीने में पाकिस्तानी गोलाबारी में 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को विस्थापन करना पड़ा था। 17 मई को पाक ने राजोरी जिले के बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर गोले दागे थे। इससे पहले 15 और 16 मई को भी राजोरी जिले में एलओसी के फारवर्ड पोस्ट और रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया था। 13 मई को नौशेरा में पाक गोलाबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायल हुए थे। वीरवार को गोलाबारी में एक ग्रेफ ड्राइवर की मौत हो गई थी जबकि छह अन्य घायल हुए थे। शुक्रवार को घायल एक अन्य ग्रेफ कर्मी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed