फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गर्मी से जनजीवन बेहाल, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

गर्मी से जनजीवन बेहाल, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Sat, 03 Jun 2017 09:27 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से जनजीवन बेहाल, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कठुआ।
कठुआ में शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम पारा 43 डिग्री के पार चला गया। दिन भर सड़कें तंदूर की तरह तपती रही। गर्म हवा और लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके लोग अपनाते नजर आए। कुल मिलाकर जनजीवन हलकान हो गया।

अधिकतर लोगों ने जहां दोपहर के समय घरों में ही रहने में बेहतरी समझी तो दोपहर बाद से शहर की ड्रीमलैंड पार्क नहर में राहत की डुबकी लगाने वालों का भी तांता लगा रहा। शनिवार की सुबह दस बजे ही तापमान 38 डिग्री को पार कर गया था। दोपहर दो बजे तक पारे ने छलांग लगाई और 43 डिग्री पार कर गया। जहां आम तौर पर शाम चार बजे के बाद पारा लुढ़कना शुरू हो जाता था।
विज्ञापन


शाम छह बजे तक शनिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर ही अटका रहा। इस दौरान लू के थपेड़ों ने जमकर बेहाल किया। चुभती गरमी और आग उगल रहे सूरज से निजात पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ड्रीमलैंड पार्क पहुंचे। नहर के ठंडे पानी में डुबकी लगाकर युवाओं ने जमकर मौज मस्ती भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गन्ने के रस, नींबू पानी समेत बर्फ के गोले भी गर्मी से राहत के लिए प्रयोग होते नजर आए। रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को दिन का तापमान दो डिग्री और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed