{"_id":"5c438943bdec22102e65c727","slug":"141547929923-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ब्रिगेड में सायरन बजने से लोगों की सासें थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ब्रिगेड में सायरन बजने से लोगों की सासें थमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के सेना के ब्रिगेड में शनिवार सुबह सायरन बजना शुरू हो गया। बार-बार सायरन बजने से लोगों की सांसे थम र्गईं। उनको लगा कि आतंकी हमला हो गया है। कस्बे में लोग एक दूसरे से जानकारी लेने में जुट रहे। बाद में पता चला की सेना की तरफ से मॉक ड्रिल की जा रही है।
रक्षा सूत्रों के अनुसार सीमा के उस पार से पाक सेना की तरफ से आतंकियों को घुसपैठ कराए जाने की कोशिशें की जा रही हैं। गणतंत्र दिवस एवं प्रधान मंत्री के जम्मू दौरे को लेकर क्षेत्र को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। इस पर सेना को पहले से ही तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उधर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह से सील किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की पहली लाइन बीएसएफ, दूसरी सेना, तीसरी ग्राम सुरक्षा समिति एवं पुलिस जवानों ने संभाली है। सेना की तरफ से भी नाके लगाए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। ताकि बार्डर पुलिस चौकियों पर नाकों पर कड़ी जांच की जा सके। कुल मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों एवं पुलिस के अधिकारी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।