फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   प्रदर्शन कर ठेकेदारों ने मांगी पेमेंट

प्रदर्शन कर ठेकेदारों ने मांगी पेमेंट

विज्ञापन
प्रदर्शन कर ठेकेदारों ने मांगी पेमेंट
जम्मू। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के ठेकेदारों ने वीरवार को लंबित पेमेंट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिंचाई परिसर में ठेकेदारों ने एकत्रित होकर विभाग पर आरोप लगाया कि गत छह साल से उनके दोबारा किए गए कार्यों की पेमेंट तक जारी नहीं हो रही है। जब तक पिछली पेमेंट विभाग नहीं देता, तब तक नया कार्य शुरू नहीं करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि एआईबीवी एसडीआरएफ योजनाओं और जम्मू संभाग में नहरों की साफ सफाई के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च करने के बावजूद भी विभाग की तरफ से अब तक पैसा रिलीज नहीं हुआ है। ऐसे में ठेकेदार आर्थिक तंगहाली का सामना कर रहे हैं और ओर आगे कार्य करने की स्थिति में नहीं है।

इस अवसर पर महासचिव विद्या सागर, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव राज कुमार आदि ने भी ठेकेदारों की समस्याओं को दर्शाया। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करवाने के बावजूद मसले हल नहीं हुए है। ऐसे में मजबूर होकर प्रदर्शन का विकल्प अपनाना पड़ा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed