फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फीमेल मल्टीपर्पज वर्करों का धरना

फीमेल मल्टीपर्पज वर्करों का धरना

Wed, 19 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
फीमेल मल्टीपर्पज वर्करों का धरना
जम्मू। फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ वर्करों ने अपने आंदोलन को जारी रखते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य निदेशालय कांप्लेक्स जम्मू से राजभवन तक रैली निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान वर्करों ने धरना देकर विरोध जताया। वे वेतन हेड 2211 के स्थायी समाधान, पांच माह का वेतन जारी करने सहित अन्य मांगें उठा रही थीं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर फीमेल मल्टीपर्पज वर्कर्स एसोसिएशन जम्मू के बैनर तले वर्करों ने सुबह स्वास्थ्य निदेशालय से रैली शुरू की। वर्कर नारेबाजी करते हुए राजभवन तक पहुंची। प्रधान नीलम कुमारी और जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि फीमेल वर्कर्स पिछले 23 दिन से आंदोलन कर रही हैं। लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांगों पर गौर नहीं किया है। वेतन न मिलने से वर्करों के सभी त्योहार फीके गए हैं। 2211 वेतन हेड के स्थायी समाधान के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई गई, मगर अब तक उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। कर्मचारियों को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। धरने में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रधान सुभाष वर्मा शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन जम्मू ने फीमेल वर्करों के आंदोलन को समर्थन किया है। रैली में जरनैल सिंह, कमलजीत साहनी, जुगल बख्शी, हरपाल सिंह, सुभाष चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed