फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   धुंध में लिपटी रही शिव की नगरी

धुंध में लिपटी रही शिव की नगरी

Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
धुंध में लिपटी रही शिव की नगरी
चिनैनी। शिव की नगरी से मशहुर चिनैनी में दो-तीन दिन से मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। चिनैनी में जहां तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो दूसरी तरफ शिव की नगरी धुंध में लिपटी रही।
विज्ञापन

घंटों हुई तेज बारिश के चलते चिनैनी के साथ लगते नालों में भी जलस्तर तेज हो गया, जबकि तवी नदी के बीच भी पानी बढ़ रहा था। इससे इस सीजन में खतरा ज्यादा बढ़ गया है। गौरतलब है कि देर रात से ही चिनैनी क्षेत्र में बारिश जारी है और धुंध का असर बना हुआ है, जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है, जबकि जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप व नत्थाटाप में भी बरसात के इस सीजन में धुंध छाई है और बारिश जारी है। पहाड़ों पर धुंध छाने से चिनैनी के साथ लगते पहाड़ धुंध के कारण दिखाई नहीं दे रहे। बता दें कि बरसात के सीजन में बाढ़ आने का खतरा रहता है जिस कारण लोग नालों से दूरी बनाए रखते हैं। धुंध छाने से कई वाहन दिन में भी लाइटें जलाकर चलते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed