{"_id":"5b3bd81f4f1c1bad288b479e","slug":"141530648607-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहार में गिरी पस्सी, आधा घंटा बंद रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहार में गिरी पस्सी, आधा घंटा बंद रहा हाईवे
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन के मेहार में पस्सी गिरने के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि इससे अमरनाथ यात्रा पर खास असर नहीं पड़ा। जत्थे के पहुंचने से पहले ही राजमार्ग को खोल दिया गया था।
मेेहार इलाके में राजमार्ग को फोरलेन करने का काम चल रहा है। सुबह करीब नौ बजे अचानक काटे गए पहाड़ से पस्सी सीधा राजमार्ग पर आकर गिरी। फिर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि उस समय अमरनाथ यात्रा का जत्था मेहार में नहीं पहुंचा था। निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने तुरंत मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद मलबा हटाकर राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।