फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मेंढर में बारूदी सुरंग फटने से पशुपालक घायल

मेंढर में बारूदी सुरंग फटने से पशुपालक घायल

Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
मेंढर में बारूदी सुरंग फटने से पशुपालक घायल
पुंछ। रविवार की दोपहर जिले की मेंढर तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग की चपेट में आकर बकरियां चरा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास ही के सैन्य शिविर में प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल मेंढर लाया गया। यहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल राजोरी भेज दिया गया। घायल की पहचान परवेज अहमद पुत्र मंजूर हुसैन निवासी गांव डेरी डिब्सी तहसील मेंढर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को गांव डेरी डिब्सी निवासी मंजूर हुसैन का पुत्र नियंत्रण रेखा के पास अपनी भेड़ बकरियां चरा रहा था। इसी बीच भारतीय सेना की अग्रिम चौकी नंदा पोस्ट से कुछ दूरी पर अचानक उसका पांव क्षेत्र में दुश्मन की घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंग पर पड़ गया। इससे उसमें जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे परवेज अहमद का बांया पांव बुरी तरह जख्मी हो गया। दाईं टांग पर भी बारूदी सुरंग के कई टुकडे़ लगने से वह भी जख्मी हो गई। विस्फोट की आवाज सुन कर नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित चौकी पर मौजूद पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भी पोजीशन संभाल ली थी। इधर, भारतीय सेना के जवान सतर्कता बरतते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और वहां घायल पड़े ग्रामीण को उठा कर अपने शिविर में ले गए। वहां पर उसकी मरहम पट्टी करने के बाद उसके परिजनों को बुला कर उनके हवाले कर दिया। इसके बाद परिजन उसे पहले मेंढर अस्पताल लाए और वहां से उसे राजोरी भेज दिया गया।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed