फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   221 गवाहों के दर्ज होंगे रिकॉर्ड

221 गवाहों के दर्ज होंगे रिकॉर्ड

Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
221 गवाहों के दर्ज होंगे रिकॉर्ड
कठुआ। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रतिदिन कठुआ रेप व मर्डर केस की सुनवाई पठानकोट जिला एवं सत्र न्यायालय में होगी।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष के वकील एके साहनी ने बताया कि कुल 221 गवाहों के बयान दर्ज किए जाने हैं। क्राइम ब्रांच की ओर से दायर चार्जशीट पर ही पठानकोट जिला एवं सत्र न्यायालय में अब रूटीन में पेशी चलेगी, जो कोर्ट के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। सुप्रीम कोर्ट ने भी साफ कर दिया था कि दोषी पाए जाने तक सभी आरोपियों को निर्दोष के रूप में ही देखा जाएगा। साहनी ने कहा कि माहौल ऐसा बनाया गया कि आरोपियों को सीधे फांसी दे दी जाए। यहां तक कि चीफ जस्टिस तक को चिट्ठी लिख दी गई कि आरोपियों को फांसी दे दी जाए जो सरासर गलत है। पहले ट्रायल होगा और यह तय होगा कि आरोपी दोषी हैं या नहीं।


शनिवार को ही पठानकोट भेज दी गई फाइल
कठुआ सीजेएम ने 19 मई से जिला एवं सत्र न्यायालय पठानकोट में मामले की अगली पेशी तय कर दी है। शनिवार को ही फाइल पठानकोट भेज दी गई। साहनी ने बताया कि न्यायाधीश ने यह भी पूछा कि सीबीआई जांच की याचिका कहीं और दायर तो नहीं की गई है, जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी अन्य कोर्ट में सीबीआई के संबंध में याचिका पर भी रोक लगा दी है। अलबत्ता उन्होंने बताया कि आरोपियों की ओर से केस को चंडीगढ़ में शिफ्ट किए जाने पर ऑब्जेक्शन किया गया था, जिसका डिस्पोजल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार आर्टिकल 32 आरोपियों का मौलिक अधिकार है, जिसमें अब आरोपी की ओर से ही सीबीआई जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जा सकती है। उन्हें बताना होगा कि किन कारणों से वे सीबीआई जांच करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed