{"_id":"5b03db174f1c1bdf408b6e91","slug":"141526979351-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिले शवों की नहीं हो पाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर मिले शवों की नहीं हो पाई पहचान
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विजयपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शवों की पहचान नहीं हो पाई है। दस दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जांच में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। तीन मौतों की कहानी पहेली बनी हुई है। ऐसे में पुलिस की जांच सवालों के घेरे में है।
शवों से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवाया जा चुका है। हालांकि शव किसके थे, यह अभी भी नहीं पता चल पाया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में तीनों की मौत का कारण ट्रेन से गिरना बताया जा रहा है। घटनाक्रम में कई ऐसे कई सवाल हैं जो सवाल खड़ कर रहे हैं। शक जताया गया है कि कहीं आपसी विवाद में हत्या कर शवों को फेंका तो नहीं गया है। इन सभी बिंदुओं के जवाब ढूंढने में पुलिस असफल रही है। मामले की जांच फिलहाल सामान्य गति से चल रही है।
डीएसपी शशि ठाकुर का कहना है कि शवों की पहचान के लिए तस्वीरें समाचार पत्रों में दी जा चुकी हैं। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।