फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1350 passenger airlifted in jammu kashmir

J&K: खराब मौसम के कारण फंसे 1350 यात्रियों को वायुसेना ने किया एयरलिफ्ट

Wed, 15 Mar 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू/उधमपुर/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू/उधमपुर/श्रीनगर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
1350 passenger airlifted in jammu kashmir
वायुसेना का विमान - फोटो : Demo Pic.
पिछले सात दिन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद रहने के कारण दोनों तरफ से फंसे सैकड़ों यात्रियों को मंगलवार को राहत मिली।
विज्ञापन


जम्मू और श्रीनगर मेें फंसे 1350 यात्रियों को उधमपुर और श्रीनगर स्थित भारतीय वायु सेना के स्टेशनों से विशेष उड़ानों से एयरलिफ्ट कर उनको उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

इस बीच दोपहर दो बजे रामबन सेक्टर के रामसू क्षेत्र में हाईवे को क्लीयर करके रास्ते में फंसे छोटे वाहनों को निकाला गया, लेकिन शाम 7.30 बजे मिहार के पास फिर से भूस्खलन के कारण हाईवे को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


जम्मू बस स्टैंड में फंसे 830 यात्रियों को एसआरटीसी के वाहनों से मंगलवार सुबह उधमपुर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर पहुंचाया गया। जहां से आईएल-76 की दो उड़ानों से 530 यात्रियों को घाटी भेजा गया। अन्य यात्रियों के लिए अतिरिक्त उड़ानें भेजी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे खोलने के लिए युद्धस्तर पर काम

1350 passenger airlifted in jammu kashmir
Jammu Srinagar Highway - फोटो : File Photo
उधमपुर में वन मंत्री चौधरी लाल सिंह और जिला उपायुक्त उधमपुर नीरज कुमार सुबह साढ़े दस बजे एयर फोर्स स्टेशन पहुंचकर यात्रियों व भारतीय वायु सेना के अधिकारियों से बात की। यात्रियों ने बताया कि एयर लिफ्ट करने के लिए एसआरटीसी ने प्रत्येक यात्री से 1575 रुपये की राशि वसूली है। जिनके पास राशि नहीं थी, उनको जम्मू में ही रुकने को मजबूर होना पड़ा है।

इसी तरह श्रीनगर से वायुसेना की उड़ानों में आठ सौ यात्रियों को जम्मू भेजा गया। श्रीनगर (ईस्ट) की एसडीएम रिफत नसीम ने बताया कि सुबह 7 बजे से टीआरसी में मंडलायुक्त के निर्देश पर काउंटर खोलकर यात्रियों को जम्मू भेजने के लिए व्यवस्था की गई।

यात्रियों ने बताया कि उनसे प्रत्येक टिकट के लिए 1100 रुपये वसूल किए गए। एसएसपी हाईवे ट्रैफिक संजय भगत के अनुसार बुधवार को हाईवे खोलने की कोशिश रहेगी। इसके लिए हाईवे को क्लीयर करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed