{"_id":"609436058ebc3eb2a10dcd70","slug":"1325-beds-to-be-increased-in-jammu-division-in-five-days-jammu-city-news-jmu2348090131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में पांच दिनों में बढ़ेंगे 1325 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में पांच दिनों में बढ़ेंगे 1325 बेड
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना से जंग के बीच जम्मू संभाग में अगले पांच दिनों में ऑक्सीजन से युक्त 1325 बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा और कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को कोरोना से पैदा हुई स्थिति पर जम्मू संभाग के स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों और डीसी के साथ वर्चुअल बैठक कर समीक्षा की।
उप राज्यपाल ने बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में कोरोना समर्पित बेड की संख्या की जानकारी लेते हुए बत्रा और नारायण अस्पताल को बेड क्षमता बढ़ाने की हिदायत दी। शहर, जिला अस्पतालों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया ताकि बढ़ती मांग के अनुरूप लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल सके। उप राज्यपाल ने वरिष्ठ चिकित्सकों को कहा कि वे अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज तक पहुंचें और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं।
बैठक में बताया गया कि राजोरी, रियासी व सांबा जिलों में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र काम कर रहा है। जीएमसी जम्मू में अतिरिक्त क्षमता बढ़ाई जा रही है। कठुआ व डोडा में ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही काम करने लगेगा। जांच और टीकाकरण पर जोर देते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि कांटैक्ट ट्रेसिंग का काम भी युद्धस्तर पर किया जाना चाहिए। टीकाकरण को भी गति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं को कोरोना प्रबंधन में लगाएं
उप राज्यपाल ने कहा कि सभी जिलों में ऑनलाइन मोड से परामर्श के लिए डॉक्टर उपलब्ध हों, यह हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को कोरोना प्रबंधन में लगाने और कोविड मैनेजमेंट ग्रुप बनाने की डीसी को हिदायत दी। उन्होंने सलाह दी कि सेवानिवृत्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को कोरोना प्रबंधन में लगाया जाए। इसके साथ ही इंटर्न और अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्रों की भी सेवाएं ली जाएं।