{"_id":"5c8ab98cbdec2213fc305440","slug":"131552595340-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब के ट्रक से 4050 किलो भुक्की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब के ट्रक से 4050 किलो भुक्की बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीर से सेब के ट्रक में ले जाई जा रही 4050 किलो भुक्की की बड़ी खेप बरामद की गई है। मामले में दो पंजाब के रहने वाले तस्करों को दबोचा गया है। भुक्की की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस ने पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नगरोटा मेें नाका लगाकर यह कार्रवाई की है। यह भुक्की कहां वितरित होनी थी, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस ने दावा किया है कि यह अब तक की भुक्की की सबसे बड़ी बरामदगी है।
भुक्की करीब 120 बैग में रखी गई थी, जिसकी कुल मात्रा 4050 किलो बताई गई है। ट्रक में कुछ ही पेटियों में सेब था और अन्य में भुक्की पैक कर रखी गई थी। एसएसपी जम्मू तेजिंदर सिंह ने बताया कि मिले इनपुट के बाद नगरोटा पुलिस और पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने मिलकर नाका लगाया। इस दौरान (पीबी06जी, 5345) ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर 120 बैग में भुक्की बरामद हुई है। इस संबंध में पुलिस ने दो तस्कर मलकीत सिंह निवासी तलबंदी पेन (कपूरथला) और कुलविंदर सिंह निवासी बिलाकोठी (कपूरथला) को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ मोहन लाल, एसएचओ दीपक पठानिया आदि के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की है।