{"_id":"5bfaebe3bdec22416d12c8f1","slug":"131543171043-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने भाजपा का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने भाजपा का पुतला जलाया
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी कहकर घटिया और सस्ती सियासत कर रहे हैं।
रियासत में सरकार गठन की कवायद से लेकर राज्यपाल की तरफ से विधानसभा भंग किए जाने के बाद से भाजपा व कांग्रेस में वाक युद्ध चल रहा है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिना किसी सबूत के भाजपा नेताओं का कांग्रेस पर आरोप लगाना चलन बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पास प्रूफ नहीं है तो उन्हें पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रवींद्र रैना को कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी कहने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उदय चिब ने कहा कि रवींद्र रैना मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। इस अवसर पर रैना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ईश्वर से उन्हें स्वस्थ करने की कामना की। इस अवसर पर रणजीत चोपड़ा, दिव्यांश जमवाल, अर्जुन शर्मा, नकुल शर्मा, जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी, बाबर अली, जगदीप चहल, निशांत गुप्ता आदि शामिल रहे।