{"_id":"5b69fae14f1c1be2588b58ec","slug":"131533672161-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रहे छात्र की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने जा रहे छात्र की डूबने से मौत
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। बारिश अब कहर बरपाने लगी है। जलस्तर बढ़ने से नदी-नालों को पार करना भी खतरों से खाली नहीं है। मंगलवार को ऐसा ही मामला सामने आया। गंदोह सब डिविजन के खयेत्तर गंदोह के चिल्ली भलेसा में नाला पार करने के दौरान बहने से नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त किसी तरह बच निकला। दोनों परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार चिल्ली पिंगल निवासी राजा ओवैस पुत्र गुलाम नबी निवासी अमृतपुरा अपने दोस्त यासिर हुसैन पुत्र अब्दुल रशीद के साथ नौवीं कक्षा की परीक्षा देने स्कूल जा रहा था। इस दौरान दोनों चिन्यास नाला पार कर रहे थे कि राजा ओवैस तेज बहाव में बह गया, जबकि उसके दोस्त यासिर हुसैन ने किसी तरह जान बचाई। हालांकि उसे भी हलकी चोटें आई हैं। पता चलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया और राजा ओवैस को नाले से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधीश डोडा सिमरनदीप सिंह ने डोडा में होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित करने के निर्देश जारी किए। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।