फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   महिला ने ली अपने आशिक की जान

महिला ने ली अपने आशिक की जान

Tue, 22 May 2018 02:28 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
महिला ने ली अपने आशिक की जान
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने अवैध संबंध में की गई हत्या के मामले को सुलझा लिया है। बदनामी से बचने के लिए महिला ने अपने ही आशिक की जान ले ली। आरोपी महिला ने यह भी माना है कि इस वारदात में उसके बेटों ने भी साथ दिया। हत्या के बाद शव को आटो में लादा और अपने पैतृक गांव के पास खेतों में दबा दिया। मृतक छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। पुलिस महिला समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, मखनपुर चाड़कां के रहने वाले अजीत सिंह ने 12 मई को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका किरायेदार राजकुमार निवासी छत्तीसगढ़ लापता है। पुलिस ने जांच शुरू की और रामगढ़ (जिला जम्मू) की रहने वाली चंपा देवी को हिरासत में लिया। पहले तो उसने गोलमोल जवाब दिए। कड़ाई से पूछताछ में उसने हकीकत उगल दी। पुलिस के अनुसार चंपा ने कबूल किया कि उसने ही राजकुमार की हत्या की है। शव खेत में दबाया है। वारदात में उसके दो बेटों और उनके दोस्त ने भी साथ दिया। बुधवार को पुलिस ने रामगढ़ जाकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

आरोपी चंपा ने बताया कि राजकुमार के साथ उसके छह साल से अवैध संबंध थे। उसके परिवार को इसकी खबर लग गई थी। राजकुमार बाड़ी ब्राह्मणा में किराये पर रहता था। उसने बताया कि घटना वाली रात को वह राजकुमार के घर गई और उसे शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हो गया तो फिर तकिए से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद अपने एक बेटे को बुलाकर गला घोंटकर मार दिया। फिर दोनों बेटों (अर्जुन और सागर) को साथ लेकर महिला ने शव को लोड कैरियर आटो में लादा और अपने गांव ले गए। इस दौरान बेटों के दोस्त अमनदीप कुमार, बलजीत कुमार और अजय कुमार सभी निवासी भौर रामगढ भी मोटरसाइकिल से साथ गए। सभी ने शव को गांव के पास खेत में दबा दिया। इसके बाद अन्य सबूत भी नष्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed