फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अब पूरा देश जान गया है क्राइम ब्रांच की जांच की हकीकत

अब पूरा देश जान गया है क्राइम ब्रांच की जांच की हकीकत

Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
अब पूरा देश जान गया है क्राइम ब्रांच की जांच की हकीकत
हीरानगर। कूटा में रसाना मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर क्रमिक आमरण अनशन पर बैठे लोगों के समर्थन में पैंथर्स पार्टी का 24 घंटे का अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। पिछले 35 दिनों से बैठे अनशनकारियों के समर्थन में वीरवार को पैंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया अपने 10 अन्य साथियों सहित 24 घंटे के अनशन पर बैठे थे। वीरवार 10 बजे शुरू हुआ पार्टी का अनशन शुक्रवार को हिंदू एकता मंच के प्रधान विजय शर्मा ने 10 बजे मनकोटिया को जूस पिलाकर खत्म करवाया। मनकोटिया ने कहा कि पहले लोग क्राइम ब्रांच की जांच को झूठा बता रहे थे, अब पूरा देश क्राइम ब्रांच की जांच की हकीकत को जान गया है।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कहा की बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए सीबीआई जांच ही एकमात्र रास्ता है। नेशनल मीडिया ने इस मामले को गलत तरीके से पेश किया, लेकिन अब पोल खुलने के बाद अब क्राइम ब्रांच की जांच की हकीकत पूरे देश के लोगों के सामने आ गई है। लोगों को पहले ही इस पर संदेह था और इसीलिए लोग शुरू से ही मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे। जिस प्रकार से अब देश के सामने क्राइम ब्रांच की पोल खुली है, ऐसे में अब देशभर में इस मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर एक राय बन रही है। हम इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि सच्चाई की जीत होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सीबीआई जांच को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों के साथ हैं। जब भी जरूरत पड़ेगी, वे हमें बुला सकते हैं। हिंदू एकता मंच ने भी उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि हम और संघर्ष कर रहे लोग पैंथर्स पार्टी के आभारी हैं, जिन्होंने पहले भी हमारा सहयोग किया और अब भी हमारे साथ डटे हुए हैं। हम अन्य राजनीतिक व गैर राजनीतिक पार्टियों से भी अपील करते हैं कि वह भी यहां बैठ कर सच्चाई की लड़ाई का हिस्सेदार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed