फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जब नौशेरा जिला नहीं बनता, जारी रहेगा संघर्ष

जब नौशेरा जिला नहीं बनता, जारी रहेगा संघर्ष

Fri, 30 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
जब नौशेरा जिला नहीं बनता, जारी रहेगा संघर्ष
नौशेरा। वीरवार को 43वें दिन भी नौशेरा बाजार बंद रहा। संघर्ष समिति नौशेरा के बैनर तले पटेल चौक पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संघर्ष समिति के चेयरमैन सुभाष कपूर ने कहा कि जब तक नौशेरा को जिले का हक नहीं मिलता, हम पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को निकाली गई रोष रैली पटेल चौक, झांगड़ चौक, मुख्य बस अड्डे से होते हुए पटेल चौक पर पहुंची। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए गगन गुप्ता ने कहा कि जनता को सरकार कमजोर न समझे। नौशेरा के लोग सरकार के किसी हथकंडे से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने नौशेरा के जिले के लिए चल रहे आंदोलन पर सियासत करने वाले नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 24 मार्च का दिन नौशेरा में काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस ने जिस तरह से बर्बरता दिखाई उससे हम डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

एडवोकेट हक नवाज चौधरी ने कहा कि नौशेरा के शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक ढंग से चल रहे आंदोलन को किसी भी कीमत पर नहीं दबाया जा सकता है। सरकार ने सोचा था कि वह दमन कर हमारी आवाज दबा देगी, लेकिन इसके बाद लोग और मजबूती से अपना हक मांग रहे हैं। भूपिदर सिंह टाइगर ने लोगों से कहा कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने आंदोलन को चलाते रहें। जम्मू हाईकोर्ट के वकील अंकुर शर्मा जम्मू से जिला के आंदोलन को समर्थन देने के लिए नौशेरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि नौशेरा को 1967-68 में जिला का दर्जा मिला था। इसके लिए आपकी जंग जायज है। जीत उनको मिलती है जो जंग लड़ते हैं। इसे जारी रखिए, सरकार आपके आगे झुकेगी। जब तक नौशेरा को जिला का हक नहीं मिलता, संघर्ष जारी रखिए। इस मौके पर बिंदू चौधरी, परमजीत सिंह, भारत भूषन गुप्ता, जगदीश साहनी, आरके गुप्ता, धीरज कपूर, विवेक आंनद, बबु गुमबल, संतोष आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों के लिए बच्चों की फीस जमा करना भी हो रहा मुश्किल
लगातार बाजार बंद रहने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सभी बैंक बंद हैं, हालांकि सरकारी कार्यालय खुल रहे हैं। इससे जरूर लोगों को कुछ राहत मिली है। दुकानें बंद रहने से दुकानदारों के लिए बच्चों की फीस तक जुटा पानी मुश्किल हो रहा है, इसके बाद भी लोग जिला की जंग में डटे हुए हैं। दुकानदारों का हर रोज करोड़ों का नुकसान हो रहा है, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed