{"_id":"660e7326b9a507513e07fcd3","slug":"13-thousand-ncc-cadets-to-added-to-schools-of-jammu-kashmir-and-ladakh-air-wing-to-built-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जम्मू कश्मीर और लद्दाख के स्कूलों में जोड़े जाएंगे 13 हजार एनसीसी कैडेट, एयर विंग भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जम्मू कश्मीर और लद्दाख के स्कूलों में जोड़े जाएंगे 13 हजार एनसीसी कैडेट, एयर विंग भी बनेगा
Thu, 04 Apr 2024 03:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:00 PM IST
सार
एनसीसी में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एक फार्म भरना होगा, जिसका प्रारूप स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है।
विज्ञापन
एनसीसी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सरकारी व निजी स्कूलों में 2024-25 शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में 13 हजार एनसीसी कैडेट की संख्या बढ़ेगी। यह मौजूदा संख्या 27870 से अतिरिक्त होगी। इसमें सता हजार एनसीसी कैडेट्स जम्मू संभाग के स्कूलों में होगे।
विज्ञापन
स्कूलों में विद्यार्थी बड़ी संख्या में एनसीसी से जुड़ें इसके लिए स्कूल प्रबंधक उन्हें जागरूक कर रहे हैं। एनसीसी में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एक फार्म भरना होगा, जिसका प्रारूप स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है।
विज्ञापन
बता दें कि पहला एयर विंग बनेगा। इसमें एनसीसी कैडेट थल सेना और नौसेना की तरह अब वायुसेना की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में इस बार एयर विंग भी होगी। एयर विंग का प्रशिक्षण उधमपुर में मिलेगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग ने दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में भी एनसीसी यूनिट शुरू करने को कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इसका हिस्सा बनें। विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ने के फायदे भी बताए जा रहे हैं। सरकारी नौकरी में एनसीसी कैडेट्स को मिलने वाली छूट के बारे में बताया जा रहा है।