फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   13 new swine flu cases in Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर में स्वाइन फ्लू के 13 नए मामले

Tue, 10 Mar 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 10 Mar 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
13 new swine flu cases in Jammu Kashmir

रियासत में स्वाइन फ्लू का प्रकोप समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा। सोमवार को 13 नए मामले पाजिटिव पाए गए। इनमें से जम्मू के तीन और श्रीनगर के दस मामले शामिल हैं। इसके अलावा जीएमसी और स्किम्स से 19 नए सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं।

विज्ञापन


जम्मू के जीएमसी अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 42 नए मरीज पहुंचे। इनमें से जांच के बाद 12 मरीजों में एच1एन1 वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार सोमवार को छह मरीजों की दिल्ली से रिपोर्ट आईं, जिनमें तीन पाजिटिव थीं। अब तक 154 नेगेटिव और 57 पाजिटिव रिपोर्ट आ चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विशेषज्ञों के अनुसार मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे वायरस के अभी सक्रिय रहने की आशंका ज्यादा है।

उधर, कश्मीर संभाग में स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस का प्रभाव कम नहीं हो रहा। स्किम्स में सोमवार को स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी में 65 लोग जांच करवाने के लिए पहुंचे।


इनमें सात संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। दिल्ली से पहुंचीं रिपोर्ट में 10 अन्य पाजिटिव पाए गए हैं। इस तरह पाजिटिव मरीजों की संख्या 368 पहुंच चुकी है। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 12 मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed