{"_id":"69b6778600f0236fc9d78c3f2eaedfeb","slug":"12th-winter-zone-private-examination-date-sheet-issued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की विंटर जोन प्राइवेट परीक्षा की डेटशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं की विंटर जोन प्राइवेट परीक्षा की डेटशीट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 06 Oct 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू की तरफ से विंटर जोन की 12वीं कक्षा की प्राइवेट परीक्षा 17 अक्तूबर से आरंभ हो रही है। यह परीक्षा दो नवंबर तक चलेगी। इस परीक्षा में आर्ट्स, कामर्स और साइंस स्ट्रीम के पेपर होंगे। बोर्ड की तरफ से इसकी डेटशीट भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
17 अक्तूबर शनिवार को पहला पेपर जियोग्राफी, साइकोलॉजी, म्यूजिक और फिलासफी का होगा। 20 अक्तूबर को दूसरा पेपर अंग्रेजी विषय का है। 21 अक्तूबर को जूलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, संस्कृत, ह्यूमन डेवलपमेंट का होगा।
विज्ञापन
23 अक्तूबर को कंप्यूटर साइंस, इन्फोरमेटिक प्रैक्टिस, पर्यावरण विज्ञान, फिजीकल एजूकेशन, इस्लामिक स्टडी का होगा। 26 अक्तूबर को बायोलाजी, पोलिटिकल साइंस और बिजनेस मैथमेटिक्स का होगा।
विज्ञापन
27 को सोशियोलाजी, मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स का होगा। 30 अक्तूबर को फिजिक्स, उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, भोटी, बिजनेस स्टडी, एक्सटेंशन एजूकेशन को होगा और अंतिम पेपर केमिस्ट्री, होम साइंस और एकाउंटेंसी का होगा।