फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   12th result declared

J&K बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के परिणाम, रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें

Tue, 03 May 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 03 May 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
12th result declared
12वीं क्लास का‌ ‌र‌िजल्ट घोष‌ित - फोटो : Demo Pic.
समर जोन की बारहवीं की परीक्षाओं में एक बार फिर बेटियों ने परचम फहराया है। वे मेरिट के साथ पास प्रतिशत में भी आगे रही हैं। जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की ओर से घोषित परीक्षा परिणामों के साइंस, कामर्स, आर्ट्स और होम साइंस विषयों की मेरिट सूची में सौ (कुल दस पोजीशन) विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया। इसमें 64 पर लड़कियों और 36 पर लड़कों ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन


परीक्षा परिणामों में कुल 42234 विद्यार्थियों में से 20849 (49 फीसदी) उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों का उत्तीर्ण फीसदी पिछले साल के मुकाबले लड़कों के मुकाबले एक फीसदी अधिक रहा। आर्ट्स, कामर्स और साइंस विषय की परीक्षाओं में कुल 19609 छात्राएं बैठीं, जिसमें 54 फीसदी के साथ 10529 छात्राएं सफल हुईं। छात्रों में कुल 22625 में से 46 फीसदी के साथ 10320 उत्तीर्ण हुए। 
विज्ञापन


परीक्षा नतीजों में लड़कों में आर्ट्स विषय में कुल 9392 में से 2424, कामर्स में कुल 1691 में से 986 और साइंस विषय में कुल 11542 में से 6910 छात्र उत्तीर्ण हुए। लड़कियों में आर्ट्स विषय में कुल 11121 में से 4931, कामर्स में कुल 986 में से 797 और साइंस विषय में कुल 7502 में से 5341 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित विषयों में से सबसे अधिक ट्रैवल टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट में सौ फीसदी विद्यार्थी सफल हुए। पंजाबी विषय में यह फीसदी 97 रहा। एक्सटेंशन एजूकेशन में 94 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। बोर्ड के अनुसार परीक्षा नतीजों की घोषणा के पंद्रह दिन के भीतर आगामी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी आवेदन करेंगे। 

 रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed