फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   122 arrested in kashmir unrest

कश्मीर घाटी में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग, 122 उपद्रवी गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2016 10:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 18 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
122 arrested in kashmir unrest
घाटी में हिंसा जारी - फोटो : File Photo
घाटी में मंगलवार को पुलवामा और चाडूरा में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। आसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन


अलगाववादियों के लाल चौक तथा आस पास के इलाकों को घेरने के अलगाववादियों के आह्वान को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। पूरी घाटी तीसरे दिन भी कर्फ्यू मुक्त रही। इस बीच पुलिस ने और 122 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलवामा के रहमू तथा नौगाम और चाडूरा में विरोध प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर पथराव भी हुआ। भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कुछ घायल हो गए। सनतनगर, जवाहर नगर, राजबाग तथा विशंभर नगर में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा पेट्रोल पंप खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआरसी तथा लाल चौक और आस पास के इलाकों में वाहन सड़कों पर दिखे। इसके साथ ही पटरी वालों ने भी कारोबार किया। ज्ञात हो कि आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के घाटी में नौ जुलाई से हिंसा जारी है। इससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed