फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सिमलू क्रिकेट क्लब के नाम रहा बैसाखी क्रिकेट कप

सिमलू क्रिकेट क्लब के नाम रहा बैसाखी क्रिकेट कप

विज्ञापन
सिमलू क्रिकेट क्लब के नाम रहा बैसाखी क्रिकेट कप
जम्मू। छठा बैसाखी क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। परेड मैदान पर खेेले गए मुकाबले में सिमलू क्रिकेट क्लब ने परेड क्रिकेट क्लब को दस विकेट से हराकर फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन

परेड मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में टास जीत पर परेड क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। मैच की शुरुआत से ही सिमलू क्रिकेट क्लब के गेंदबाजी परेड पर बारी दिखी। इस तरह परेड क्लब की पूरी टीम 16.4 में 99 रन ही बना पाई। इसमें ध्रुव महाजन ने 31, रोहन कौल 20 और अतीव ने 17 रन की पारियां खेली। सिमलू क्लब की ओर से साहिल ने चार, कुलदीप ने तीन और रीतिक ने 1 विकेट चटकाया। 100 रन के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमलू क्रिकेट क्लब की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने मैच अपने नाम किया। टीम ने 12.1 ओवर में पुनीत ने 62 और हनिान ने 21 रन की पारी के बदौलत मैच अपने नाम किया। सिमलू क्लब के गेंदबाज विकेट के लिए तरस्ते रहे। इस तरह सिमलू क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। पुनीत को शानदार पारी के लिए मैच आफ दा मैच दिया गया। वहीं साहिल शर्मा को बेस्ट गेंदबाज, निपुण को बेस्ट बल्लेबाज, आकाश चौधरी मैन आफ दा सीरीज चुना गया। इस दौरान डॉ. अशोक भान पूर्व डीजीपी मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम ओर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed