{"_id":"5ca27938bdec2213eb73876d","slug":"121554151736-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरे-धीरे चढ़न लगा चुनाव का खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरे-धीरे चढ़न लगा चुनाव का खुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सीमा क्षेत्र परगवाल के लोगों में चुनाव का खुमार चढ़ने लगा है। गली मोहल्ले के साथ ही चाय की दुकानों पर इस समय राजनीतिक चर्चा जोर शोर से चल रही है। कांग्रेस हो या भाजपा सभी अपने-अपने तरीके से पार्टी की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
इस समय बाजार रंग बिरंगी झंडियों और पोस्टरों से भरे पड़े हैं। लोग अपनी-अपनी चहेती पार्टियों के झंडे अपने घरों की छतों पर लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर रहे हैं, हालांकि अभी तक न ही किसी पार्टी का उम्मीदवार और न ही कोई बड़ा नेता यहां पहुंचा है। उसके बावजूद लोगों में चुनाव का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने-अपने कार्यालय खोल कर पार्टियों की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं आने वाले दिनों में इसमें और भी तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा के मंडल प्रधान रमेश खजूरिया का कहना है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प है। कांग्रेस ब्लॉक प्रधान दलजीत सिंह का कहना था कि इस बार इस सीट पर अवश्य सफलता मिलेगी।