{"_id":"5c8c0dd4bdec2213f22d1cb2","slug":"121552682452-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल के लोगों पर लगाया बेटी की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल के लोगों पर लगाया बेटी की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू के रेशम घर कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत पर मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके के लोगों ने ससुराल के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
गांव थाती जडियाल में निवासी अशोक कुमार की बेटी करिश्मा देवी की शादी करीब डेढ़ साल पहले जम्मू के रेशमघर कालोनी निवासी संजय कुमार से की थी। परिवार के लोगों ने बताया कि वीरवार को उन्हें बेटी की ससुराल वालों का फोन आया और उन्होंने बताया कि उसे कुछ चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। वे जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। मायके लोगों ने आरोप लगाया कि करिश्मा के शरीर पर चोट के निशान थे और उसका एक हाथ भी टूटा था। करिश्मा की मां शकुंतला देवी ने बताया कि करिश्मा को शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। करिश्मा को सात माह का बच्चा भी है। ससुराल के लोग कार की मांग करके बेटी को प्रताड़ित करते आ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि करिश्मा की साजिश के तहत हत्या की गई है। इसकी पुलिस गंभीरता से जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए। भाई कृष्ण लाल ने कहा कि उसकी बहन की साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेे।