फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भवानी क्लब ने छह विकेट से जीता मैच

भवानी क्लब ने छह विकेट से जीता मैच

Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
भवानी क्लब ने छह विकेट से जीता मैच
रियासी। जेकेसीए की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को बल्लेेबाज हिमालय की शानदार पारी की बदौलत भवानी क्रिकेट क्लब कटड़ा ने वाईसीसी पर छह विकेट से जीत दर्ज की। मैच में वाईसीसी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पच्चीस ओवरों के खेल में पांच विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज अंकुश ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मुन्ना ने 36 और अमित ने 38 रनों का योगदान दिया। कटड़ा के गेंदबाज बाबर ने तीन विकेट, जबकि दीपक और हरप्रीत को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य को हासिल करने के लिए कटड़ा के बल्लेबाजों ने संयम से खेला। लगभग दो ओवर शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। बल्लेबाज हिमालय ने शानदार 51 रन बनाए, जबकि अजीत ने 34 व अर्जुन ने 28 रन बनाए। वाई सीसी के गेंदबाज दर्शन ने दो विकेट लिए। अमित और अंकुश ने एक-एक विकेट लिए। हिमालय को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed