फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   लियाकत मर्डर केस के आरोपी के घर पर पथराव का विरोध

लियाकत मर्डर केस के आरोपी के घर पर पथराव का विरोध

Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
लियाकत मर्डर केस के आरोपी के घर पर पथराव का विरोध
कठुआ। बिलावर में लियाकत मर्डर केस के आरोपी हनी खजूरिया के घर पथराव करने वालों पर मामला दर्ज करने की मांग लिए लोगों ने बिलावर फिंतर सड़क मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। लगभग पैंतालीस मिनट तक सड़क जाम करते हुए लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल जगदेव चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई थी, जिसे यहां के दोनों समुदाय के लोगों ने सिरे से नकार दिया है। बिलावर में इससे पहले कभी भी पथराव की घटना नहीं हुई है। जो भी लोग मामले को भड़काने के लिए ऐसा कर रहे थे, उनके खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने शनिवार तक का समय देते हुए कहा कि यदि पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोपियों को नहीं बचाना चाहता, लेकिन जिसने गलती की है, उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आरोपी पुलिस गिरफ्त में थे तो पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की घटना कैसे होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed