फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   12 cases of dengu

राजौरी में डेगू के 12 मामले पाजिटिव

विज्ञापन
12 cases of dengu
राजोरी। जिले के जीएमसी में भर्ती डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें से आठ पीड़ित पिछले चार दिनों में ही भर्ती हुए हैं। बाकी 4 लोग इससे पहले के भर्ती कराए गए हैं। इनके टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट जीएमसी राजोरी डॉ. रघुबीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुल मिलाकर डेंगू पीड़ितों के 12 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन

एडीसी राजोरी ठाकुर शेर सिंह ने बताया कि नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं कि हर गली मोहल्ले में मच्छर मार दवा का छिड़काव किया जाए। पीएचई विभाग को भी सप्लाई किए जाने वाले पानी में क्लोरीन की गोलियां मिलाने को कहा है। साथ ही नगर पालिका और सेहत विभाग को लोगों को जागरूक करने की हिदायतें दी गई हैं। लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे। डेंगू मरीजों में 8 के करीब बाहर से काम करने आए मजदूर हैं, इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed