{"_id":"66f4b842ca99790433029965","slug":"12-army-persons-depart-for-cycling-campaign-jammu-news-c-10-jam1008-450073-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: देशभक्ति का जज्बा लेकर रवाना हुआ 12 जवानों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: देशभक्ति का जज्बा लेकर रवाना हुआ 12 जवानों का दल
विज्ञापन
साइकल अभियान में शामिल जवानों के दल को रवाना करते सेना के जीओसी मेजर जनरल मुकेश भनवाला: स्रोत
-चंडीगढ़ से मनाली, हिमाचल प्रदेश तक 28 दिनों के लिए चलेगा अभियान
जम्मू। सेना की टाइगर डिवीजन जम्मू से 12 सदस्यीय साइकिल अभियान में शामिल दल को रवाना किया गया। चंडीगढ़ से मनाली, हिमाचल प्रदेश तक 28 दिनों के लिए ये अभियान चलेगा।
यह दल कुल 1192 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। मेजर जनरल मुकेश भनवाला जीओसी 26 इन्फैंट्री डिवीजन ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम और इलाके की चुनौतीपूर्ण चरम सीमाओं का सामना करने के लिए भारतीय सेना की मजबूत और अदम्य भावना को प्रदर्शित करना है। साथ ही देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले देशवासियों तक पहुंचना है। दल 10 जीवंत प्रथम गांवों सहित कुल 42 गांवों को कवर करेगा।
अभियान के दौरान टीम भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक, वीर नारियों और वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों से बातचीत करेगी। इसके अलावा टीम गांवों के युवाओं को विभिन्न प्रवेश योजनाओं के माध्यम से अधिकारी और अग्निपथ योजना के माध्यम से सैनिक के रूप में भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी। देश के महिला सशक्तीकरण अभियान के समर्थन में सैन्य स्कूलों, एनडीए, ओटीए में शामिल होने के लिए छात्राओं के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता भी टीम फैलाएगी।