फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1.16 lakh passengers have availed the facility of ARTO Anantnag

Jammu News: एआरटीओ अनंतनाग की सुविधा का 1.16 लाख यात्री उठा चुके लाभ

विज्ञापन
1.16 lakh passengers have availed the facility of ARTO Anantnag
समन्वय और योजना की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) अनंतनाग के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने अमरनाथ यात्रा के दाैरान नुनवन बेस कैंप से चंदनवाड़ी तक करीब 1.16 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों को ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाई। आंकड़ों के अनुसार तीन से 15 जुलाई के बीच 16,028 वाहनों का उपयोग करके 1,16,793 तीर्थयात्रियों को सफलतापूर्वक नुनवन से चंदनवाड़ी और चंदनवाड़ी से नुनवन के बीच ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया करवाई गई है। एआरटीओ मुब्बशिर जान ने बताया कि परिवहन सेवाएं निर्बाध रूप से चल रही हैं। प्रतिदिन लगभग 1000 वाहनों की तैनाती के साथ पूरे मार्ग में यात्रियों के लिए समय पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित हो रही है।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन चार मिनी बसें संचालित की जा रही हैं। यात्रा निशुल्क है। एक हज़ार से अधिक साधुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed