{"_id":"5c38871fbdec2273212c5bad","slug":"11547208479-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम : सूरज हुआ मद्धम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम : सूरज हुआ मद्धम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वीरवार को दिन भर आसमान पर बादल छाने के बाद ठंड व शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। दिन भर लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर रहे। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश के बाद सर्दी का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा।
सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया था। बादल छाने के बाद ऐसा लग रहा था कि बारिश शुरू होगी, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। बादल छाने के बाद अधिकतम तामपान में दिन भर गिरावट रही। दिन के समय कमरे के अंदर बैठने पर भी लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर थे। शाम करीब चार बजे शीत लहर भी शुरू हो गई और फिर परेशानी दुगनी हो गई। शाम के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया। लोग अलाव का सहारा लेकर बातचीत में व्यस्त रहे। एयर फोर्स के मौसम विभाग अनुसार अगले कुछ दिन मौसम इसी तरह से खराब रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में बारिश व उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।