फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   महबूबा

महबूबा

Sat, 17 Nov 2018 11:55 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
महबूबा
श्रीनगर। पीडीपी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि देशभर में विभाजनकारी तर्कों व संवादों ने प्रमुखता के साथ स्थान लिया है। यह घाटी के हालात पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विकास को छोड़कर अन्य बातों पर ध्यान केंद्रित है। हकीकत यह है कि कश्मीर के युवा इस प्रकार के तर्कों व संवादों से हतोत्साहित हो गए हैं। यह उनमें अलगाववाद की भावना को बढ़ाने तथा गुस्सा में सहायक बन रहा है।
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहाड़ा तथा जदिबल इलाके के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को चाहिए कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों की भावनाओं को समझे। साथ ही उनके अलगाव की भावना को खत्म करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। यह समय की जरूरत भी है। केंद्र सरकार का यह कर्तव्य है कि वह खासकर युवाओं में अलगाव की भावना न पनपे, इसका निराकरण करे। यह राजनीतिक प्रक्रिया के अभाव में संभव नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना देर किए कश्मीर मुद्दे का हल बातचीत के जरिये किया जाना चाहिए। पार्टी लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत तथा सुलह की वकालत करती रही है। ताकि हिंसा के दुष्चक्र की समाप्ति हो सके और क्षेत्र में शांति स्थापित हो सके। इससे दशकों से हिंसा का दंश झेल रहे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नेकां विधानसभा चुनाव लड़ेगी
श्रीनगर। नेकां के कश्मीर संभाग के प्रधान नसीर असलम वानी ने कहा है कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। पिछले दरवाजे से अपने प्राक्सी को राजनीति में लाने के भाजपा के प्रयासों को भी पार्टी रोकेगी।

उन्होंने कहा, पार्टी की वर्किंग कमेटी ने केवल निकाय तथा पंचायत चुनाव से दूर रहने का फैसला किया था। अनुच्छेद 35ए व 370 को बचाने तथा भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के अनुच्छेद 35ए पर नेकां के यू टर्न लेने संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि पार्टी विधानसभा चुनाव से दूर रहने का प्रयास भी करेगी तो जनता उन पर चुनाव लड़ने दबाव बनाएगी। उन्होंने डा. सिंह को इस प्रकार की बयानबाजी बंद करने की सलाह देते हुए कहा कि अगले चुनाव में लड़ाई होगी न कि वाकओवर मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed