{"_id":"5adce8584f1c1b58098b5e8b","slug":"11524426840-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक और भारत उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक और भारत उमर
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य और ट्वीट से विपक्षी दलों को लाभ हो रहा है। विपक्ष पूरी तरह से मजबूत हो रहा है। जम्मू कश्मीर के मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और अन्य पार्टियां प्रधानमंत्री के ट्वीट, विदेश दौरे को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं, जबकि कश्मीर का मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के बाद ही हल होगा। उत्तर प्रदेश में उपचुनावों के परिणामों के बाद प्रधानमंत्री के खिलाफ लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अपने पक्ष में माहौल तैयार करना चाहती है। कांग्रेस को भी चाहिए कि अगर उसे 2019 के चुनावों में जीत हासिल करनी है तो कश्मीर का मुद्दा हल करने की पहल करे। गन से किसी भी मुद्दे का हल नहीं होगा। आपसी बातचीत से ही कश्मीर में शांति स्थापित की जा सकती है। अमेरिका में कैलिफोर्निया में बारकले विश्वविद्यालय में एक सेमिनार में पिछले सप्ताह संबोधन में उमर ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल करने का जिस तरीके से भावनाओं का उपयोग किया जा रहा है। उसी भावनाओं के तहत पीओके को भारत में शामिल करने की एक राजनीतिक मानसिकता कार्य कर रही है। उनके ट्वीट कई बार गलत तरीके से पेश किए गए। कई पार्टियां हिंदुत्व का कार्ड खेल रही हैं। किसानों के लिए कोई राहत नहीं दी जा रही है। उस पर भारत की केंद्र सरकार कोई कार्य नहीं कर रही है।
नोटबंदी औैर जीएसटी के कारण मोदी घेरे में
जम्मू। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में तीन महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। नोटबंदी और जीएसीटी के कारण प्रधानमंत्री मोदी का ग्राफ गिरा है। दोनों मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घेरे में आ गए। गुजरात और राजस्थान में भाजपा को सीटेें गंवानी पड़ीं। उनका ग्राफ कम हुआ। कांग्रेस भी इस मौके को छोड़ना नहीं चाहती है। भाजपा के लिए आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव चुनौतीपूर्ण रहेंगे। ब्यूरो