फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कटड़ा में नेशनल चैंपियनशिप नवंबर में

कटड़ा में नेशनल चैंपियनशिप नवंबर में

Tue, 13 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा में नेशनल चैंपियनशिप नवंबर में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कटड़ा में आगामी नवंबर माह में तीन दिनी सीनियर राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी (आर्चरी, पुरुष व महिला) चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से तीन सौ प्रतिभागी शिरकत करेंगे। इसके साथ पैरा आर्चरी नेशनल चैंपियनशिप भी आयोजित की जाएगी। स्प्रिच्युअल ग्रोथ सेंटर, कटड़ा में सोमवार को हुई गवर्निंग काउंसिल की तीसरी बैठक में खेलों और इसके ढांचे से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

बैठक में स्पोर्ट्स एकेडमी की तर्ज पर श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसमें अर्चरी, शूटिंग, एथलेटिक्स (लांग डिस्टेंस रन व थ्रो) और बास्केटबाल खेल की शिनाख्त की गई। इन खेलों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करके युवा प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्लेटफार्म दिया जाएगा। बैठक में राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग और एडवांस प्रशिक्षण देने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। खेल गतिविधियों के कैलेंडर में आगामी कटड़ा में करवाई जा रही राष्ट्रीय स्तर की मैराथन दौड़ की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा वर्ष 2017-18 में अन्य मेजबानी वाले आयोजनों पर भी विचार किया गया। इस दौरान श्राइन बोर्ड के सदस्य एवं गवर्निंग बाडी के चेयरमैन डा. अशोक भान ने कहा कि बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा के निर्देश पर खेल प्रतिभा को बाहर लाने का काम किया जा रहा है। बैठक में स्थानीय स्कूलों में खेल सामग्री और उपकरण मुहैया करवाने के लिए पांच लाख रुपये की राशि की मंजूरी दी गई। इस मौके पर सीईओ अजीत कुमार साहू, अतिरिक्त सीईओ अंशुल गार्ग, संजीवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed