फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   लोकसभा चुनाव में खलल डालने वालों पर नजर

लोकसभा चुनाव में खलल डालने वालों पर नजर

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में खलल डालने वालों पर नजर
जम्मू। लोकसभा चुनाव में कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में हैं। आतंकियों का स्लीपर सेल भी माहौल खराब करने की फिराक में हैं। ऐसे में सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय इस तरह के लोगों पर पैनी नजर रखें। इन लोगोें का रिकार्ड खंगालने के लिए कहा गया है। खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर पर इसकी जांच में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने अपने काउंटर इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय करते हुए 24 घंटे संदिग्ध क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए कहा है। खासकर जिन इलाकों में सैन्य यूनिटें हैं। शहर के सुंजवां, चौआदी, बठिंडी, सिद्धड़ा इलाकों में पुलिस की पैनी नजर है। अन्य खुफिया एजेंसियों की तरफ से भी इन इलाकों में बाहर से आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के खुफिया विंग के पास इनपुट हैं कि कुछ शरारती तत्व चुनाव के वक्त माहौल खराब कर सकते हैं। इसमें कुछ कुख्यात अपराधी भी हैं। हर एक थाने को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed