फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला सवा पांच लाख जुर्माना

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला सवा पांच लाख जुर्माना

विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला सवा पांच लाख जुर्माना
कठुआ। मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट (एमवीडी) की टीम ने आरटीओ कठुआ राज कुमार थापा के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5 लाख 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। टीम ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे समेत लिंक मार्गों पर 255 वाहनों की जांच की गई जिनमें से 163 वाहनों को ई चालान के माध्यम से जुर्माना ठोका गया। 16 अन्य वाहनों को भी यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिला में हाल में ही शुरू की गई ई चालान प्रक्रिया के माध्यम से जुर्माना वसूला गया है। डॉ. थापा ने बताया कि ई-चालान एक वेब आधारित कंपाउंडिंग चालान प्रणाली है,जो न केवल रिकॉर्ड बनाए रखने और फिर से रिकार्ड हासिल करने के लिए सुविधाजनक है बल्कि इससे दोबारा उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसना भी आसान होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विभाग पूरी तरह से ई-चालान सिस्टम में स्थानांतरित कर दिया जाऐगा। वहीं मोटर परमिट अधिनियम की धारा 207 के तहत पांच मिनी बसों को उनके परमिट और गति मानदंडों का उल्लंघन करते हुए जब्त किया गया है। ये वाहन स्कूली बच्चों को ले जा रहे थे, जोकि तेज गति से चलने के दौरान जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि जांच करने पर वाहन परमिट का उल्लंघन करते पाए गए और उन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। वहीं इस दौरान स्कूली बच्चों को छोड़ने की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। जब्त किए गए वाहनों में वाहन संख्या जेके 02 एक्स-3524, जेके02 टी-1871, जेके02 जी-6821, जेके08 ए-1396 और जेके02 एन-6553 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed