{"_id":"5b69fae54f1c1bed5e8b7b21","slug":"111533672165-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाइट कुद कार्यालय मिला बंद, प्रिंसिपल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाइट कुद कार्यालय मिला बंद, प्रिंसिपल निलंबित
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। औचक निरीक्षण में डाइट कुुद के कार्यालय बंद मिलने पर डीसी ने मंगलवार को डाइट प्रिंसिपल दविंद्र हांडू को निलंबित करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा सभी एचओडी, लेक्चरर सहित 26 अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार कुद के लोगों ने डीसी से शिकायत की थी कि डाइट कुद का कार्यालय ज्यादातर बंद ही रहता है। कर्मचारी व अधिकारी कभी कभार ही कार्यालय पहुंचते हैं। इस पर डीसी ने एसडीएम चिनैनी को निरीक्षण करने के आदेश दिए थे। एसडीएम चिनैनी ने मंगलवार को नायब तहसीलदार को औचक निरीक्षण करने को कहा। दोपहर करीब एक बजे नायब तहसीलदार जब डाइट कार्यालय पहुंचे, तो कार्यालय में ताला लगा हुआ पाया। एक भी कर्मचारी कार्यालय के आसपास भी नहीं था। वहीं किसी ने भी छुट्टी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया था।
एसडीएम ने इसकी पूरी जानकारी व लिखित शिकायत डीसी उधमपुर को दी। इस पर डीसी रविंद्र कुमार ने डाइट कुद दविंद्र हांडू को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा डाइट कुद के 26 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन कर्मचारियों से दो दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
सभी विभागों पर नजर रखने को कहा
डीसी ने एसडीएम डुडू अब्दुल सत्तार को जांच अधिकारी बनाकर मामले की पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विभागों की जांच कर कार्यप्रणाली पर नजर रखी जाए।