{"_id":"5b03db414f1c1bd7408b6f11","slug":"111526979393-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 फर्जी गन लाइसेंस के साथ दो लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 फर्जी गन लाइसेंस के साथ दो लोग हिरासत में
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गंग्याल पुलिस ने फर्जी गन लाइसेंस बनवाने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से सैकड़ों लाइसेंस भी बरामद किए गए हैं। इन लाइसेंसों की जांच की जा रही है कि इसमें फर्जी कितने हैं और सही कितने। पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में छन्नी के रहने वाले विनोद कुमार और बख्शी नगर के रहने वाला राजू खोसला शामिल है। इन दोनों की कालूचक में गन शाप भी है।
वीरवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि यह लोग अपनी शॉप की आड़ में फर्जी गन लाइसेंस का काम भी कर रहे हैं। इन लोगों के पास जम्मू संभाग के कई जिलों के लोगों के लाइसेंस पड़े हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि ये लोगों से पैसे लेकर लाइसेंस बनवाते थे। अब यह लाइसेंस कैसे बन सकते हैं या फिर कैसे बनाए गए हैं, इसकी जांच की जाएगी। दोनों के पास से 450 से अधिक लाइसेंस बरामद किए गए हैं।
खतरनाक हो सकता है कांड
कालूचक में आर्मी का कैंप भी है। यहां सेना का आयुध भंडार है। कालूचक में सेना के क्वार्टर भी है, यहां उनके परिवार रहते हैं। इस इलाके में सैन्य क्वार्टरों पर आतंकी हमला तक हो चुका है। ऐसे में इस इलाके में गनशाप पर इस तरह से फर्जी गन लाइसेंस का काम खतरनाक साबित हो सकता है। पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पहले भी सामने आ चुके हैं केस
इससे पहले रेलवे स्टेशन जम्मू स्थित मंगल मार्केट में भी इस तरह का केस सामने आ चुका है। जब एक गन शाप के मालिक से पुलिस ने 200 से अधिक फर्जी लाइसेंस बरामद किए थे। शहर में फर्जी लाइसेंस का धंधा काफी चल रहा है। कई गन शाप वाले इसकी आढ़ में इसका धंधा करते हैं।