{"_id":"5b03db354f1c1be4408b6ce6","slug":"111526979381-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से खंभे से नीचे गिरा लाइनमैन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से खंभे से नीचे गिरा लाइनमैन, मौत
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार की दोपहर मेंढर में खंभेे पर चढ़कर मरम्मत का कार्य कर रहे विद्युत विभाग का लाइनमैन नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लाइनमैन मोहम्मद मुंशी हाकला सोमवार की दोपहर मेंढर तहसील के गांव पराट में खंभे पर चढ़कर मरम्मत का कार्य कर रहा था। उसने कंट्रोल रूम से उस लाइन का शटडाउन ले रखा था। मरम्मत कार्य के दौरान ही लाइन चालू हो गई और उसे जोरदार का करंट लग गया। करंट लगने से वह जमीन पर आ गिरा और उसका सिर फट गया। इस बीच मौके पर लोगों ने पुलिस की सहायता से उसे उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि हफ्ते में बिजली का करंट लगने से लाइनमैन की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व इसी हफ्ते जिले की मंडी तहसील के अजमाबाद में भी ऐसा ही एक हादसा पेश आया था, जिसमें दिहाड़ीदार लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे यह बात साफ होती है कि किसी न किसी प्रकार की लापरवाही से इस प्रकार के हादसे पेश आ रहे हैं।